Home / World / Hindi News / Terrorist Pannu Threat To Cm Bhagwant Mann Khalistani Posters Put Up In Nakodar Jalandhar – Amar Ujala Hindi News Live

Terrorist Pannu Threat To Cm Bhagwant Mann Khalistani Posters Put Up In Nakodar Jalandhar – Amar Ujala Hindi News Live

मुख्यमंत्री भगवंत मान।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी गई है। यह धमकी किसी और ने नहीं बल्कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है। आतंकी पन्नू ने एक बार फिर देश के खिलाफ जहर उगला है। 

Trending Videos

  

पंजाब के जालंधर के कस्बा नकोदर में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं। ये पोस्टर नकोदर में एक नहीं बल्कि चार जगहों पर लगाए गए हैं। नकोदर के स्टेट पब्लिक स्कूल, गुरु नानक नेशनल कॉलेज, डॉ. अंबेडकर चौक, नकोदर और आदर्श कॉलोनी नकोदर में खालिस्तानी पोस्टर मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

आतंकी पन्नू ने सोशल मीडिया पर जारी किया धमकी भरा वीडियो

वहीं, आतंकी पन्नू ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है और इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी है। वायरल किए गए वीडियो में कहा गया है कि जालंधर के नकोदर में 4 जगहों पर खालिस्तानी पोस्टर लगाए गए हैं। लंबे समय के बाद इस आतंकी संगठन ने पोस्टरों का इस्तेमाल किया है। वीडियो में दावा किया गया है कि उसके गुर्गों ने 4 जगह पोस्टरों को लगाया हैं। वीडियो में पन्नू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिल रहे थे, इसी समय के बीच पंजाब में ये खालिस्तानी पोस्टर लगाए गए हैं। 

जो पोस्टर लगा सकते हैं, वे हथियार भी उठा सकते हैं

पन्नू ने अपनी इस वीडियो में सीएम भगवंत मान को भी धमकी दी है। वीडियो में आतंकी पन्नू ने कहा कि उनके राजनीतिक सफर के खत्म होने की शुरुआत गांव सतोज से शुरू हो चुकी है। उन्हें पूर्व सीएम बेअंत सिंह को याद करना चाहिए। जो लोग खालिस्तान के पोस्टर लगा सकते हैं, वे हथियार भी उठा सकते हैं।


Source link

Check Also

दिल्ली-ncr में झमाझम बारिश:रुक-रुककर बरसात का सिलसिला जारी, जाम-जलभराव ने किया मजा फीका, कल भी बरसेंगे बदरा – Rain Alert Intermittent Rain Continues In Delhi-ncr

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें …