![]()
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर गुरूवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा सहित केंद्र और राज्य के ज्यादातर बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाला नाम कुरूक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल का है। जिनकी मां सावित्री जिंदल BJP से बागी होकर हिसार से चुनाव लड़ रही है और पार्टी ने बेटे नवीन जिंदल को स्टार प्रचारक बना दिया हैं। सावित्री देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। इसी तरह रेसलर विनेश फोगाट कांग्रेस की टिकट पर कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं लेकिन उनकी चचेरी बहन दंगल गर्ल बबीता फोगाट भाजपा से स्टार प्रचारक होंगी। हालांकि इस सूची में पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा का नाम गायब है। पार्टी ने उनकी महेंद्रगढ़ सीट से टिकट भी काटकर कंवर सिंह यादव को चुनाव लड़वाया है। इस सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री सहित राज्य के 13 बड़े नेताओं को शामिल किया गया हैं। इनमें सीएम नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, BJP पार्लियामेंट्री बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, नवीन जिंदल, चौधरी धर्मबीर सिंह, किरण चौधरी, कुलदीप बिश्नोई, अशोक तंवर, रामचंदर जांगड़ा, स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। दक्षिणी हरियाणा से सबसे ज्यादा स्टार प्रचारक
दक्षिणी हरियाणा को बीजेपी का गढ़ कहा जाता हैं। भिवानी से लेकर फरीदाबाद जिले तक 24 विधानसभा की सीटें हैं। 2014 और 2019 दोनों बार प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाने में इस इलाके का अहम रोल रहा है। यहां से पार्टी ने सबसे बड़े चेहरे केंद्र सरकार में राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को स्टार प्रचारक बनाया हैं। दक्षिणी हरियाणा में ही अहीरवाल बेल्ट की 11 सीटों पर राव इंद्रजीत सिंह का खुद का प्रभाव हैं। पार्टी ने उनकी पसंद से इलाके में 7 लोगों को टिकट भी दी है। जबकि उनकी धुर विरोधी पूर्व सांसद डा. सुधा यादव भी यादव बाहुल्य सीटों पर फोकस करेंगी। इसी तरह फरीदाबाद बेल्ट में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर स्टार प्रचारक हैं। गुर्जर नेता के तौर पर उन्हें राज्य की अलग-अलग सीटों पर भी प्रचार के लिए भेजा जाएगा। भिवानी जिले से राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम बंसीलाल की पुत्रवधु किरण चौधरी के अलावा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और दंगल गर्ल बबीता फोगाट को शामिल किया हैं। किरण चौधरी और चौधरी धर्मबीर भिवानी के अलावा महेंद्रगढ़ जिले में प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। जबकि बबीता फोगाट भी अलग-अलग प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेगी। बबीता ने पिछला चुनाव दादरी से लड़ा था लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी। उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर चुनावी कैंपेन में उतारा है। जीटी बेल्ट का जिम्मा सीएम सैनी, खट्टर और बड़ौली पर
भाजपा के लिए दूसरा सबसे मजबूत एरिया कहे जाने वाले जीटी बेल्ट से स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और कुरूक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल का नाम शामिल किया गया है। जिंदल कुरुक्षेत्र के अलावा हिसार जोन में प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। जबकि सीएम सैनी, मनोहर लाल खट्टर और मोहन लाल बड़ोली वैसे तो पूरे प्रदेश में स्टार प्रचारक के तौर पर दौरा करेंगे लेकिन ज्यादा फोकस इनका जीटी बेल्ट पर रहेगा। जीटी बेल्ट में सोनीपत जिले से लेकर अंबाला तक विधानसभा की करीब 30 सीटें हैं। पिछले दोनों चुनाव में यहां भी बीजेपी को ही बढ़त मिली है। नायब सैनी लाडवा सीट से खुद चुनाव लड़ रहे है। जबकि मनोहर लाल खट्टर करनाल से सांसद है। बड़ोली सोनीपत जिले से आते है, लेकिन इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे। हिसार जोन में कुलदीप बिश्नोई-जिंदल बड़ा चेहरा
हिसार जोन में स्टार प्रचारों की सूची में पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के अलावा पूर्व सांसद अशोक तंवर और रामचंद्र जांगड़ा को स्टार प्रचारक बनाया गया है। नवीन जिंदल भी इस सूची में शामिल है। कुलदीप की पकड़ हिसार के अलावा फतेहाबाद और सिरसा जिले तक हैं। कुलदीप के कहने से पार्टी ने इस बार 5 लोगों को टिकट भी दी है। कुलदीप बिश्नोई समाज का बड़ा चेहरा है। बिश्नोई समाज के वोट हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और भिवानी जिले में है। इस वोट बैंक को साधने के लिए कुलदीप चुनावी कैंपेन करेंगे। जिंदल परिवार का हिसार और आसपास के एरिया में प्रभाव है, जिसके चलते कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के पक्ष में जिंदल भी उतरेंगे। 5 राज्यों के सीएम और हेमा मालिनी भी प्रचार में उतरेगी
हरियाणा विधानसभा चुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम से सीएम हेमंत विश्वकर्मा, राजस्थान से भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश से मोहन यादव प्रचार करने आएंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान पीयूष गोयल, अर्जुनराम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप पुरी, रनवीत बिट्टू के अलावा विप्लब देब, अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, पूर्व सीएम वसुधंरा राजे, राजस्थान डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रभारी सतीश पुनिया, सांसद हेमा मालिनी, संजीव बालियान, सुरेंद्र सिंह नागर प्रचार करेंगे।
Source link
Home / World / Hindi News / हरियाणा BJP में मां बागी, बेटा स्टार प्रचारक:विनेश फोगाट के खिलाफ भी दंगल गर्ल बबीता करेंगी प्रचार; पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लिस्ट से बाहर
Tags BJP अधयकष क करग खलफ गरल दगल परचर परचरकवनश परदश परव फगट बग बट बबत बहर भ म लसट स सटर हरयण
Check Also
मध्य प्रदेश: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने की इनसाइड स्टोरी – meenakshi natarajan nomination rejected bjp documents telangana congress mdsb ntc
मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के …
Asian Tribune Your Multilingual Newspaper covering World and local news News