Home / World / Hindi News / धनतेरस पर जरूर बना लें ये 2 पकवान, माता लक्ष्मी और धन कुबेर को हैं पसंद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

धनतेरस पर जरूर बना लें ये 2 पकवान, माता लक्ष्मी और धन कुबेर को हैं पसंद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Image Source : SOCIAL
धनतेरस पर क्या बनाते हैं

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। धनतेरस से दिवाली तक अब रोज तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। घरों में खई तरह के मिष्ठान आते हैं। ऐसे में आप धनतेरस के दिन घर में सफेद और पीले पकवान और मिठाई बनाएं। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन धन्वंतरी को भी पूजा जाता है। धनतेरस की पूजा में भोग का भी महत्व होता है। माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर को सफेद खीर या मिठाई पसंद है वहीं भगवान धन्वंतरी को पीले रंग की मिठाई चढ़ाई जाती है। आप घर में पीले रंग की बेसन की बर्फी बनाकर धनतेरस पर भगवान को भोग जरूर लगाएं।

बेसन की बर्फी बनाने के लिए सामग्री:

बेसन की बर्फी बनाने के लिए 3 कप बेसन, ¼ कप देसी घी, ¼ कप, दूध, 1 कप घी, ½ कप दूध, 1½ कप, चीनी, आधा कप पानी, थोड़ा मावा, इलायची पाउडर, पिस्ता कटे हुए चाहिए।

बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी:

पहला स्टेप: बेसन को दानेदार बनाने के लिए ¼ कप घी और ¼ कप दूध बेसन में मिलाएं और हल्का क्रम्बल करते हुए मिक्स कर लें। अब बेसन को दानेदार बनने तक आपको रगड़ना है और फिर मोटे छेद वाली छलनी से बेसन को छान लें। बेसन को भूनने के लिए गैस पर कड़ाही रखें और 1 कप घी डाल दें। इसमें तैयार बेसन डालकर भूनें।

दूसरा स्टेप: बेसन को आपको भूनते रहना है जब तक कि ये गोल्डन ब्राउन न हो जाए। जब बेसन भुन जाएगा तो साइड से घी निकलने लगेगा। अब बेसन में आधा कप दूध डाल दें। मिश्रण झागदार हो जाएगा तो बर्फी दानेदार बनेगी। दूध को सूखने तक बेसन को पकाएं और फिर तैयार मिश्रण को निकाल लें।

तीसरा स्टेप: अब एक पैन में पूरी चीनी और आधा कप पानी डादें। 1 तार की चाशनी बनाएं और उसमें रंग लाने के लिए केसर के धागे डाल दें। अब इसमें मावा मिलाएं और जब मावा चाशनी में मिल जाएगा तो इसमें भुना बेसन मिला दें। अब पूरे मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि पैन से अलग न हो जाए। अब इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला दें। पूरे मिश्रण को ठंडा होने पर किसी प्लेट में निकाल लें।

चौथा स्टेप: अब इसे करीब 4-5 घंटे सेट होने के लिए रख दें। आप इसे फ्रिज या किसी ठंडी जगह पर भी रख सकते हैं। जब सेट हो जाए तो इसे बर्फी की शेप में काट लें। इसे वर्क या फिर अपनी पसंदीदा मेवा से सजाएं। तैयार है बेसन की स्वादिष्ट बर्फी। इसे धनतेरस के दिन भगवान को भोग के रूप में अर्पित करें।

 

Latest Lifestyle News


Source link

Check Also

पहली बार भारतीय को सम्मान:अमेरिका में गूंजा भारत का नाम; मेजर प्रभात ने 91 देशों को पछाड़ जीते 2 शीर्ष सैन्य अवॉर्ड

भारतीय सेना के मेजर प्रभात मिश्रा ने अमेरिकी सेना कमांड और जनरल स्टाफ कॉलेज (सीजीएससी) …