![]()
उत्तराखंड में उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे को लैंडस्लाइड हुआ। पत्थरों की चपेट में आने से एक वाहन पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 घायल हैं। घायलों को देहरादून लाया जा रहा है। खबर है कि एक बड़ी चट्टान गिरी है। इसके नीचे भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। करीब 100 मीटर के इलाके में लोगों और वाहनों पर पत्थर गिरे हैं। एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा चट्टान को हटाने के लिए मौके पर जेसीबी भी लगाई गई है। मौके पर पुलिस बल और प्रशासन के पदाधिकारी भी मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि 5 घायलों में 2 पुरुष, 2 महिला एवं 1 बालिका है। घायलों को इलाज के लिए हर्षिल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कई लोग दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार जिस जगह से चट्टान टूटी है। वहीं डबरानी पहाड़ी में आग भी लगी है। 500 वाहन फंसे
गंगोत्री हाईवे पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुए हैं। सड़क से पत्थर हटाने का कार्य किया जा रहा है। पूर्णतः सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा। पहाड़ी से अभी भी गिर रहे हैं पत्थर, रेस्क्यू में आ रही है दिक्कत
पहाड़ी के ऊपर से अभी भी लगातार पत्थर नीचे गिर रहे हैं जिस वजह से रेस्क्यू करने में भी दिक्कत आ रही है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, राजस्व टीम और संबंधित विभागों के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जो लोग घायल हुए हैं वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। अब तक 3.84 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा में अब तक कुल 13.84 लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ धाम में 5 लाख 70 हजार 465, यमुनोत्री धाम में 2 लाख 50 हजार 826, बदरीनाथ धाम में 3 लाख 20 हजार 773 और गंगोत्री धाम में 2 लाख 42 हजार 624 भक्त शामिल हैं।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कल से फिर हो सकेंगे
गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने हरिद्वार में बताया कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई तक अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे। CM धामी ने 31 मई को स्थिति की समीक्षा कर प्रशासन से निर्णय लेने के लिए कहा था। हमने 1 जून से चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। हरिद्वार को 1,500 भक्तों का स्लॉट और ऋषिकेश को 1,500 भक्तों का स्लॉट देंगे। आगे स्थिति के अनुसार फैसला लिया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें :
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:उतरने की कोशिश में 8 बार लहराया, टेल जमीन से टकराई; 7 लोगों की जान बची केदारनाथ धाम में शुक्रवार सुबह हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें सवार पायलट और 6 यात्री सुरक्षित हैं। ये यात्री सिरसी हेलिपैड से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे तभी हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। हेलिपैड पर उतरने से पहले यह हवा में लहराने लगा। इसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
Home / World / Hindi News / उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड से एक की मौत:आठ घायल, वाहन पलटा, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, यात्रियों का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
Tags उततरखड एक एसडआरएफ ऑफलइन क गगतर घयल टम पर पलट पहच म मक मतआठ यतरय रजसटरशन लडसलइड वहन शर स हईव
Check Also
टेक्सास डेटा सेंटर, 47 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट:चीन से होड़ में ट्रंप; सुरक्षा की अनदेखी से साइट पर 8,000 वर्कर्स को खतरा
दुनिया की एआई रेस अब सिर्फ टेक कंपनियों और सुपरपावर देशों की लड़ाई नहीं रही। …
Asian Tribune Your Multilingual Newspaper covering World and local news News