Home / World / Hindi News / Bihar Board 10th Result Out 2025 Live Check Bihar Board Bseb Matric Result Pass Percentage Toppers List – Amar Ujala Hindi News Live

Bihar Board 10th Result Out 2025 Live Check Bihar Board Bseb Matric Result Pass Percentage Toppers List – Amar Ujala Hindi News Live

12:37 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board Matric Result 2025: परीक्षा परिणाम का पूरा विवरण 

  • कुल पास प्रतिशत – 82.11%
  • परीक्षा में शामिल कुल छात्र – 15,58,077
  • कुल उत्तीर्ण छात्र – 12,79,294
  • प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र – 4,70,845
  • द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र – 4,84,012
  • तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र – 3,07,792

12:32 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board Matric Result 2025: ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

छात्रों को बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

12:29 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं में तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

बिहार बोर्ड 10वीं में संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थियों ने टॉप किया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा और गाहिरी की अंशु कुमारी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों के 489 मार्क्स ( 97.8 फीसदी) रहे।

12:23 PM, 29-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 10 में 123 स्टूडेंट्स

इस वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 10 में 123 बच्चे ने अपनी जगह बनाई है। इसमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं।

12:17 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 29 मार्च 2025 को दोपहर 12:15 बजे के बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है और इसी के साथ बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। इस साल 12 लाख 79 हजार 294 छात्रों ने परीक्षा पास की। यानी कुल 82 प्रतिशत छात्र सफल हुए है।

जो छात्र इस साल मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिना किसी परेशानी के सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

12:14 PM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: मंत्री सुनील कुमार पहुंचे बिहार बोर्ड दफ्तर

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट जारी करने के लिए बिहार बोर्ड के दफ्तर पहुंच चुके हैं। डाकबंगला रोड-बेली रोड जाम के कारण मंत्री सुनील कुमार को पहुंचने में देर हुई।

11:53 AM, 29-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में शुरू

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में शुरू होगी। राजधानी पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन सभागार में मीडियाकर्मी पहुंचने शुरू हो गए हैं। यहां से परिणाम का ऐलान होगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम की घोषणा करेंगे।

11:38 AM, 29-Mar-2025

BSEB 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद मिलेगा स्क्रूटिनी का मौका

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों के बाद, जो विद्यार्थी अपने अंक और परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे स्क्रूटिनी करा सकते हैं। री-चेकिंग के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

11:19 AM, 29-Mar-2025

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: पिछले साल कैसा रहा सिमुलतला आवासीय विद्यालय का प्रदर्शन

11:01 AM, 29-Mar-2025

Bihar Board 10th Result 2025: पिछले दो सालों में कितने बच्चे हुए पास


Source link

Check Also

पहली बार भारतीय को सम्मान:अमेरिका में गूंजा भारत का नाम; मेजर प्रभात ने 91 देशों को पछाड़ जीते 2 शीर्ष सैन्य अवॉर्ड

भारतीय सेना के मेजर प्रभात मिश्रा ने अमेरिकी सेना कमांड और जनरल स्टाफ कॉलेज (सीजीएससी) …