Home / World / Hindi News / PM Narendra Modi Leadership; UK Ex-PM Boris Johnson Book | Britain India Relations | पूर्व ब्रिटिश PM जॉनसन की किताब में मोदी की तारीफ: लिखा- वे बदलाव लाने वाले नेता, नेहरू कहते थे भारत हमेशा रूस का साथ देगा

PM Narendra Modi Leadership; UK Ex-PM Boris Johnson Book | Britain India Relations | पूर्व ब्रिटिश PM जॉनसन की किताब में मोदी की तारीफ: लिखा- वे बदलाव लाने वाले नेता, नेहरू कहते थे भारत हमेशा रूस का साथ देगा

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन ने अपने जीवन की घटनाओं पर एक किताब लिखी है। इस किताब का नाम ‘अनलीश्ड’ है। इस संस्मरण में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि मोदी ऐसे चेंज मेकर नेता हैं, जिसकी हमें जरूरत है।

जॉनसन ने किताब में एक चैप्टर भारत के लिए लिखा है। इस चैप्टर का नाम ‘ब्रिटेन एंड इंडिया’ है। इसमें उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों के बारे में बताया है। उनकी यह किताब 10 अक्टूबर को पब्लिश हो चुकी है। अब यह ब्रिटेन के बुकस्टोर्स और ऑनलाइन मिल रही है।

जॉनसन ने ये भी बताया है कि भारत के पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू ने ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ II से कहा था कि भारत हमेशा रूस के साथ रहेगा।

किताब में जॉनसन ने अपने जीवन के खास किस्सों को लिखा है।

मोदी से पहली मुलाकात एनर्जेटिक रही न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, जॉनसन ने लिखा है कि जब वे पहली बार मोदी से मिले तो उन्हें एक अनोखी एनर्जी महसूस हुई। उन्होंने लिखा कि वे नवंबर 2015 में जब लंदन के मेयर थे तब मोदी से पहली बार मिले थे।

हम लंदन में टॉवर ब्रिज के पास थे। सामने मोदी के समर्थकों की भीड़ थी। तभी मोदी ने मेरा हाथ पकड़ कर ऊपर उठाया। उन्होंने हिंदी में कुछ कहा। हालांकि मैं वह नहीं समझ पाया पर मुझे एक अनोखी एनर्जी फील हुई। तब से वे मेरे दोस्त हैं।

– बोरिस जॉनसन

बोरिस जॉनसन 2022 में भारत आए थे, यहां उन्होंने साबरमती आश्रम में चरखा चलाया था।

रूस के साथ संबंध के लिए समझाना चाहते थे जॉनसन ने दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड पैक्ट के पहल लिए खुद को क्रेडिट दिया। जॉनसन जनवरी 2022 में भारत दौरे पर आए थे। उन्होंने कहा कि यह दौरा बहुत सफल रहा और इससे उनका मनोबल बढ़ा। जॉनसन ने कहा कि वे इस दौरे पर PM मोदी से यूक्रेन और रूस के बीच विवाद को लेकर भी बातचीत करना चाहते थे।

जॉनसन की भारत यात्रा के एक महीने बाद ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। जॉनसन ने लिखा है कि वे भारत की गुट निरपेक्षता की नीति को समझते हैं। भारत के साथ रूस का दशकों पुराना रिश्ता है। भारत हाइड्रोकार्बन के लिए रूस पर निर्भर है, लेकिन मुझे लगता है कि यह बदलाव का समय है।

रूसी मिसाइलें कम कारगर साबित हो रही है। ऐसे में क्या भारत अपने सैन्य हथियारों के लिए रूस पर ही निर्भर रहना चाहेगा? उन्होंने लिखा कि ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय हमेशा रूस के साथ बढ़ती निकटता को लेकर परेशान रहता है। मगर मैने इन परेशानियों को दूर किया। मैने भारत के साथ सैन्य सहायता को बढ़ा साथ काम करने के लिए समझौते किए हैं।

नेहरु ने कहा था भारत हमेशा रूस का साथ देगा जॉनसन ने किताब में ब्रिटेन की पूर्व रानी एलिजाबेथ की भी खूब तारीफ की है और उनसे जुड़े किस्से लिखे हैं। उन्होंने लिखा है कि जवाहरलाल नेहरू ने एलिजाबेथ से कहा था कि भारत हमेशा रूस का साथ देगा। कुछ चीजें कभी नहीं बदलेंगी।

एलिजाबेथ II 1961 में भारत के दौरे पर आई थी।

जॉनसन को भारतीय शादियां पसंद जॉनसन ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्हें भारतीय शादियां पसंद हैं। वे कई भारतीय शादियों में शामिल हुए हैं, क्योंकि उनकी पूर्व पत्नी मरिना व्हीलर का संबंध भारत से है। व्हीलर की मां का जन्म भारत में हुआ था। जॉनसन ने PM रहते हुए अपने कैबिनेट में भी ब्रिटिश इंडियन को शामिल किया था। उन्होंने ऋषि सुनक और प्रीति पटेल को अपने कैबिनेट का हिस्सा बनाया था। बाद में ऋषि ब्रिटेन के PM भी बनें।

PM पद से हटाए जाने को गलती बताया जॉनसन ने उनको PM पद से हटाए जाने को गलती बताया। उन्होंने लिखा कि यह अपराध से भी बुरा था, देश के लिए छोड़िए, यह ऋषि और पार्टी दोनों के लिए एक गलती थी। उन्होंने हाल ही में पार्टी की हुई हार का जिक्र करते लिखा कि यह सही साबित भी हो गया है। …………………………………………. ब्रिटेन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

ब्रिटेन में हेट स्पीच फैलाने वाली 24 मस्जिदों की जांच:पाकिस्तानी मूल के लोग चलाते हैं, दोषी हुए तो 14 साल की जेल

ब्रिटेन में हेट स्पीच के खिलाफ बड़ी ‎‎कार्रवाई शुरू हो गई है। हेट स्पीच के ‎‎आरोप में 24 मस्जिदों की जांच की जा रही है। इन मस्जिदों को पाकिस्तानी मूल के लोग चलाते हैं।

ये मस्जिद ब्रिटेन के लंदन, बर्मिंघम, ‎‎लिवरपूल और मैनेचेस्टर जैसे शहरों में हैं। इन ‎मजिस्दों से गैर मुस्लिमों के खिलाफ‎ हेट स्पीच के फतवे जारी किए गए थे। ‎‎पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Check Also

Page Not Found (404) – India TV Hindi

Page Not Found (404) – India TV Hindi …