Home / World / Hindi News / Hyderabad Muthyalamma Temple Idol Controversy; BJP Madhavi Latha | Kishan Reddy | देश के 5 राज्यों में धार्मिक विवाद: हैदराबाद में मंदिर में तोड़फोड़, बंगाल में दुर्गा मूर्ति जलाई गई; यूपी में दुर्गा विसर्जन जूलूस में एक की मौत

Hyderabad Muthyalamma Temple Idol Controversy; BJP Madhavi Latha | Kishan Reddy | देश के 5 राज्यों में धार्मिक विवाद: हैदराबाद में मंदिर में तोड़फोड़, बंगाल में दुर्गा मूर्ति जलाई गई; यूपी में दुर्गा विसर्जन जूलूस में एक की मौत

  • Hindi News
  • National
  • Hyderabad Muthyalamma Temple Idol Controversy; BJP Madhavi Latha | Kishan Reddy

हैदराबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीजेपी तेलंगाना ने मंदिर में मूर्ति तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

देश के 5 राज्यों में धार्मिक विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। तेलंगाना में हैदराबाद के मुथ्यलम्मा मंदिर में सोमवार सुबह देवी मां की मूर्ति तोड़ दी गई। यहां सुबह से ही विरोध प्रदर्शन जारी है। बीजेपी नेता माधवी लता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी भी मंदिर पहुंचे।

उधर पश्चिम बंगाल में रविवार रात एक विशेष समुदाय के लोगों ने हावड़ा जिले के श्यामपुर इलाके में दुर्गा पंडाल में तोड़फोड़ की। बीजेपी का दावा है कि, अराजक तत्वों ने दुर्गा मां की मूर्ति में भी आग लगाई।

वहीं कर्नाटक के बेलगावी जिले के सोलापुर गांव में रविवार रात दुर्गा देवी की मूर्ति के अपमान के बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई। तीन लोग घायल हुए। दो बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

यूपी के बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में फायरिंग और पत्थरबाजी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं झारखंड के गढ़वा में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस ने विवादित रास्ते को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था

अब 5 मामलों से जुड़े अपडेट पढ़िए…

1. तेलंगाना

घटनास्थल: हैदराबाद का मुथ्यलम्मा मंदिर

क्या हुआ: मंदिर में घुसा युवक, देवी मां की मूर्ति तोड़ी, लोगों ने पकड़ा हैदराबाद में पासपोर्ट कार्यालय के पास कुर्मागुडा में मुथ्यलम्मा मंदिर में देवी मां की मूर्ति तोड़ दी गई। इसके बाद सुबह से ही विरोध प्रदर्शन जारी है। बीजेपी नेता माधवी लता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा- आज (14 अक्टूबर) सुबह करीब 4 बजे मुस्लिम समुदाय का एक व्यक्ति मंदिर में घुस गया और माता की मूर्ति तोड़ दी। यह शर्मनाक है। कुछ लोगों ने उसे देखा, पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

किशन रेड्डी ने आगे कहा- हैदराबाद में अलग-अलग जगहों पर ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, कुछ लोग हैदराबाद में तनाव पैदा करने और सांप्रदायिक दंगे बढ़ाने के लिए जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं।

मंदिर में मूर्ति तोड़े जाने वाले मामले में प्रदर्शन कर रही बीजेपी नेता माधवी लता को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मंदिर के आसपास के लोग सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

हैदराबाद में दो दिन में दूसरी घटना, 12 अक्टूबर को दुर्गा पंडाल में भी तोड़फोड़ हैदराबाद में मंदिर-पंडालों में तोड़फोड़ की यह दो दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले 12 अक्टूबर को नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में एक पूजा पंडाल में देवी दुर्गा की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस ले एक आरोपी को पकड़ा था।

सेंट्रल जोन के DCP अक्षेश यादव ने बताया था कि वह व्यक्ति आवारा था और उसे भूख लग रही थी और भोजन की तलाश में उसने प्रसाद को हिला दिया जिससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, भाजपा नेताओं ने इसे साजिश बताया था।

2. पश्चिम बंगाल

घटनास्थल: हावड़ा जिले में श्यामपुर का दुर्गा पंडाल

क्या हुआ: विशेष समुदाय के लोगों ने पंडाल तोड़ दिया, देवी की मूर्ति में आग लगा दी

यह वीडियो बीजेपी की तरफ से शेयर किया गया है। दावा है कि मां दुर्गा की मूर्ति को जला दिया गया।

दोनों पक्षों के लिए लोग सड़क पर उतर आए। कई जगह विरोध-प्रदर्शन हुआ।

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर लिखा, सोमवार रात श्यामपुर में उपद्रवियों के एक समूह ने दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ की। उन्होंने श्यामपुर बाजार व्यवसायी समिति पूजा पंडाल में मूर्तियों को आग लगा दी और अन्य पंडालों में भी तोड़फोड़ की।

उनमें से कुछ ने विसर्जन घाट पर पत्थरबाजी भी की। हावड़ा ग्रामीण पुलिस जिले के श्यामपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है।

3. कर्नाटक

घटनास्थल: बेलगावी जिले का सोलापुर गांव

क्या हुआ: दुर्गा देवी की मूर्ति के अपमान का आरोप

कर्नाटक के बेलगावी जिले के सोलापुर गांव में 13 अक्टूबर की रात दुर्गा देवी की मूर्ति के अपमान के बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई। तीन लोग घायल हुए। दो बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

इस बीच, भीड़ को अलग करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यहां एक दिन पहले महासी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी झड़प हुई थी। पुलिस के अनुसार महासी के महाराजगंज इलाके में हुई घटना के सिलसिले में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

4. उत्तर प्रदेश

घटनास्थल: बहराइच का हरदी इलाका क्या हुआ: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद

13 अक्टूबर को यूपी के बहराइच में हरदी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दूसरे समुदाय से विवाद हो गया था। इस दौरान हिंसा भड़क गई। पथराव-आगजनी के साथ 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। इसमें 22 साल के राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद सुबह शव घर पहुंचा तो 5-6 हजार की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने शव को लेकर करीब 5 किमी तक यात्रा निकाली। पुलिस ने समझाया तो परिवार शव को घर ले गया, लेकिन लोग वहां से नहीं हटे। भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी।

5. झारखंड

घटनास्थल: गढ़वा जिले में मूर्ति विसर्जन क्या हुआ: ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प

झारखंड के गढ़वा में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस ने विवादित रास्ते को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था, लेकिन ग्रामीण प्रतिमा को उसी रास्ते से ले जाने के लिए अड़े थे। ग्रामीण बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच पुलिस-ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

—————————————–

हिंसा-प्रदर्शन से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

बहराइच में पिस्टल लेकर भीड़ के पीछे दौड़े STF चीफ: दुर्गा विसर्जन के दौरान हिंसा; इंटरनेट बंद

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हालात बेकाबू हो गए हैं। हजारों की भीड़ ने अस्पताल में आग लगा दी। कई शोरूम-दुकानों को फूंक दिया। भीड़ को देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा। आसपास के जिलों से और फोर्स बुलाई गई है। हिंसा प्रभावित इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Check Also

Azhar Iqbal Shayari: एक मुद्दत से हैं सफ़र में हम…यहां पढ़ें अज़हर इक़बाल के मशहूर शेर

Azhar Iqbal Shayari: घुटन सी होने लगी उस के पास जाते हुए, मैं ख़ुद से …