![]()
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के दूसरे दिन 5 जून को मुस्लिम महिलाएं यूपी कांग्रेस पार्टी दफ्तर पहुंचीं। महिलाओं ने कांग्रेस का गारंटी कार्ड दिखाते हुए 1 लाख रुपए की मांग की। कई महिलाओं ने पहले से मिले गारंटी कार्ड पर अपना नाम, पता और नंबर भरकर पार्टी दफ्तर में जमा भी किया। महिलाओं ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने पैसे देने का वादा किया था। यह भी कहा था कि 5 जून को पैसे लेने आ जाएं। अब I.N.D.I गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए हम गांरटी कार्ड जमा करने आए हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं जुबैदा ने कहा- कांग्रेस की सरकार बनने के लिए बड़ी नमाज पढ़ी, दुआ मांगी। भोलेनाथ के सामने हाथ जोड़कर पूजा की। अब तो सरकार बन जाएगी। लोगों ने बहुत नक्शेबाजी की है। वहीं, एक महिला तस्लीम ने कहा- कांग्रेस दफ्तर की तरफ से कुछ नहीं बताया गया है। कई फॉर्म्स जमा कर लिए गए। जमा करने के बाद स्लिप भी दी गई है। कुछ महिलाओं ने कहा कि जिनके पास कार्ड नहीं है, उन्हें दोपहर बाद बुलाया गया है। सभी डॉक्यूमेंट लेकर आई थीं महिलाएं
मुस्लिम महिलाएं अपना-अपना पहचान-पत्र समेत अन्य डॉक्यूमेंट्स लेकर कांग्रेस दफ्तर पहुंची थीं। महिलाओं ने अपने हाथों में कांग्रेस का गारंटी कार्ड भी लिया था। इसमें एक लाख रुपए के वेतन के अलावा हर शिक्षित युवा को पक्की नौकरी देने का वादा किया गया है। एक महिला उम्मे अलमा ने कहा- कांग्रेस अपना वादा पूरा करेगी और महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे। एक मुस्लिम महिला ने कहा- ये अपने एरिया में मोटी-मोटी गड्डियां बांट रहे हैं और हमें कुछ नहीं दे रहे। एक महिला ने कहा कि वो छोटे बच्चे को घर में छोड़कर आई है। एक अन्य मुस्लिम युवती ने कहा कि अगर पैसे नहीं मिलेंगे तो इन लोगों को स्पष्ट बोल देना चाहिए। ‘सरकार बनी तो वादा पूरा करेंगे’
कांग्रेस प्रवक्ता सीपी राय ने कहा कि कांग्रेस की 5 गारंटी लोगों तक पहुंच गई हैं। सरकार बनने पर जो वादे किए हैं वो पूरा करेंगे। महिलाओं का कांग्रेस पर भरोसा है। हमने जुलाई तक पैसे देने का वादा किया था। अगर सरकार बनेगी तो कांग्रेस ने जो कहा है, वो पूरा करेगी। गारंटी कार्ड में मांगी गई है पूरी जानकारी
गारंटी कार्ड में नीचे के ओर नाम, उम्र, घर में मतदाताओं की संख्या, पता, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करने के लिए खाली स्थान दिए गए हैं। साथ ही एक QR कोड भी दिया गया है। जानिए, कांग्रेस का महिलाओं से क्या है वादा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में 3 अप्रैल को महालक्ष्मी योजना लागू करने की बात कही थी। वादा किया था कि इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे (BPL कैटेगरी) से संबंधित परिवारों की मुखिया महिला के खाते में सीधे 8,500 रुपए प्रति माह जमा किए जाएंगे। यह योजना कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार की गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के समान है, जिसमें गरीब परिवारों की महिलाओं को 2,000 रुपए का भुगतान किया जाता है।
राहुल ने कहा था- खटाखट खटाखट पैसे आएंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान सभाओं में कहा कि भाजपा वाले 22 अरबपति बना रहे हैं। हम करोड़ों लखपति बनाएंगे। हर परिवार से एक महिला चुनी जाएगी। उन करोड़ों महिलाओं के खाते में एक लाख रुपए भेजे जाएंगे। यानी महीने 8,500 रुपया खाते में खटाखट-खटाखट जाएगा। यूपी में इंडी गठबंधन को मिली हैं 43 सीट
लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A ब्लॉक को 234 सीटें मिली हैं। यूपी में इस गठबंधन को 43 सीटें मिली हैं। इसमें सपा को 37 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं।
Source link
Home / World / Hindi News / एक लाख रुपए लेने लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं महिलाएं:गारंटी कार्ड दिखाकर बोलीं- 5 जून को पैसे आने को कहा; दस्तावेज लेकर रसीद दी
Tags आन एक क कगरस करड कह जन द दखकर दफतर दसतवज पस पहच बल महलएगरट रपए रसद लकर लख लखनऊ लन
Check Also
Jantar Mantar CJP Protest: इंटरनेट बंद, नेटवर्क नहीं, फिर भी चल रहे थे मैसेज! कैसे काम करते हैं ये सीक्रेट ऐप? – jantar mantar cjp protest how bluetooth mesh apps send messages without internet ttecm
दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे CJP और स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच एक नई टेक्नोलॉजी चर्चा में …
Asian Tribune Your Multilingual Newspaper covering World and local news News