Home/World/Hindi News/National Level Kabaddi Player Shot Dead At Behest Of Gangster Lawrence Bishnoi Brother Anmol In Panchkula – Amar Ujala Hindi News Live
National Level Kabaddi Player Shot Dead At Behest Of Gangster Lawrence Bishnoi Brother Anmol In Panchkula – Amar Ujala Hindi News Live
पंचकूला के अमरावती के कॉस्मो मॉल के बाहर गुरुवार देर रात 10.30 बजे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के इशारे पर राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोलटा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने मॉल के बाहर सोनू नोल्टा के स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागीं।
सोनू (32) कालका के गांव नोल्टा का रहने वाला था, जबकि उसके साथ स्कार्पियो में सवार प्रिंस (26) पिंजौर के गांव मल्लाह का रहने वाला है। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया।
Trending Videos
2 of 7
पंचकूला में मर्डर
– फोटो : संवाद
डॉक्टरों ने सोनू नोल्टा को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस के जांघ में गोली लगी है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। वारदात के 20 मिनट बाद गाड़ी में भागते हुए पीयूष नामक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सोनू नोल्टा की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
3 of 7
पंचकूला में मर्डर
– फोटो : अमर उजाला
‘राम राम भाइयों। ये जो वारदात की है… हमने की है’
वीडियो में पीयूष बोल रहा है कि सोनू नोल्टा के साथ व्यक्तिगत रंजिश थी। राम राम भाइयों। ये जो वारदात की है… हमने की है। अगर किसी और को दिक्कत हो तो वो बता सकता है। उसे भी जवाब दिया जाएगा। लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई मेरे साथ है। उसके कहने पर सोनू नोल्टा को गोली मारी है। स्विफ्ट कार में एक बदमाश पिस्तौल लहरा रहा था।
4 of 7
पंचकूला में मर्डर
– फोटो : संवाद
सूत्रों के मुताबिक पीयूष और सोनू नोल्टा दोस्त थे लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों अलग हो गए थे। पीयूष क्लब जाता था, जबकि सोनू पार्टी आयोजित करता था। घटनास्थल का डीसीपी सृष्टि गुप्ता, क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 और 26 थाने की पुलिस ने दौरा किया। फोरेंसिक टीम ने सैंपल जुटाए हैं। मौके से पुलिस को चार खोल मिले हैं।
5 of 7
पंचकूला में मर्डर
– फोटो : संवाद
फिल्म देखकर बाहर निकले थे सोनू और प्रिंस
पुलिस के मुताबिक सोनू और प्रिंस दो लड़कियों के साथ कॉस्मो मॉल में फिल्म देखने के बाद बाहर आकर अपनी स्कार्पियो में बैठे थे। इसी बीच चोखी ढाणी की तरफ वहां स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।