नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट तीन बार लेट हुई। पैसेंजर्स को प्लेन में चढ़ने और उतरने के लिए कहा गया।
इस्तांबुल जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण 16 घंटे से मुंबई एयरपोर्ट पर फंसी है। इससे करीब 100 पैसेंजर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंस गए।
एयरलाइन ने माफी मांगते हुए कहा कि दूसरे एयरक्राफ्ट की व्यवस्था कर ली गई है। फ्लाइट रात 11:00 बजे उड़ान भरेगी। फ्लाइट 6E17 को सुबह 6:55 बजे तुर्किये के शहर इस्तांबुल रवाना होना था।
सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट तीन बार लेट हुई। पैसेंजर्स को प्लेन में चढ़ने और उतरने के लिए कहा गया। इसके बाद पैसेंजर्स ने किराया वापस करने या दूसरे प्लेन की व्यवस्था करने की मांग की।
एयरलाइन पर दबाव बनाने के लिए पैसेंजर्स ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। पैसेंजर्स ने स्टाफ के खराब व्यवहार और सही जानकारी न देने के भी आरोप लगाए।
फ्लाइट 6E17 को सुबह 6:55 बजे तुर्किये के शहर इस्तांबुल रवाना होना था।
मुंबई-दोहा इंडिगो फ्लाइट 6 घंटे देरी के बाद कैंसिल करीब 3 महीने पहले मुंबई से दोहा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6 घंटे लेट होने के बाद कैंसिल कर दी गई। फ्लाइट में करीब 300 यात्री सवार थे। वे फ्लाइट में ही 6 घंटे तक इंतजार करते रहे।
इमिग्रेशन खत्म होने की वजह से उन्हें उतरने नहीं दिया गया। पैसेंजर्स का गुस्सा बढ़ने के बाद क्रू मेंबर्स ने उन्हें उतरने दिया गया। बाद में तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।
एक यात्री ने दावा किया, “जब हम फ्लाइट में इंतजार कर रहे थे, इस दौरान पानी और खाना तक नहीं मिला।” हालांकि, इंडिगो ने कहा कि पैसेंजर्स को तुरंत रिफ्रेशमेंट दिया गया था।
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के पैसेंजर्स ने हंगामा किया इससे पहले सितंबर में दिल्ली एयरपोर्ट पर को स्पाइसजेट के पैसेंजर्स ने हंगामा किया था। दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट बोर्डिंग से ठीक 5 मिनट पहले रद्द कर दी गई।
इसके बाद टर्मिनल 3 पर गेट नंबर 62 के सामने बोर्डिंग का इंतजार कर रहे पैसेंजर्स ने हंगामा शुरू कर दिया। पैसेंजर्स ने आरोप लगाया कि एयरलाइन पिछले कुछ महीनों से लगातार दिल्ली-दरभंगा रूट पर उड़ानें रद्द कर रही है।
दो मामलों में एअर इंडिया पर ₹1.05 लाख का जुर्माना
1. केबिन में दवा नहीं रखने दी, व्हीलचेयर भी नहीं दी मध्य प्रदेश के एक डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर फोरम ने करीब एक हफ्ते पहले दो अलग-अलग मामलों में एअर इंडिया पर कुल 1.05 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। दोनों मामले एक ही पैसेंजर से जुड़े थे।
पैसेंजर भोपाल से मुंबई और फिर कनेक्टिंग फ्लाइट से चेन्नई जा रहा था। पैसेंजर बीपी और डायबिटीज का मरीज था, लेकिन यात्रा के दौरान एअर इंडिया ने उन्हें केबिन बैग में दवाएं नहीं रखने दी।
इसके अलावा बार-बार मांगने के बावजूद व्हीलचेयर की भी उपलब्ध नहीं कराई। चेन्नई पहुंचने के बाद उन्हें बताया गया कि उनका बैग मुंबई में ही रह गया है। बैग 5 घंटे बाद होटल पहुंचाया गया।
फोरम ने इस पर एअर इंडिया की सर्विस को दोषी ठहराते हुए 20 हजार रुपए, मानसिक परेशानी के लिए 25 हजार रुपए, और केस के हर्जाने के रूप में 10 हजार रुपए की पेनाल्टी लगाई।
2. फ्लाइट डिले, व्यवस्था की कमी पैसेंजर अपनी बेटी के एडमिशन के बाद अमेरिका से भारत लौट रहे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट तकनीकी कारणों से कैंसिल हो गई। दोपहर 3 बजे की फ्लाइट में सीट दी गई। इस दौरान एअर इंडिया ने न तो उनके खाने-पीने की व्यवस्था की और न ही डायबिटीज की दवाइयां दीं।
इस मामले में फोरम ने सर्विस की कमी पर 25 हजार रुपए, मानसिक परेशानी के लिए 20 हजार रुपए और केस में खर्च के लिए 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
———————————————
फ्लाइट्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
इंडिगो की जोधपुर-जयपुर फ्लाइट में टर्बुलेंस, आसमान में 25 मिनट तक चक्कर काटता रहा प्लेन
अचानक मौसम बदलने से एयर ट्रैफिक पर असर दिखा। जयपुर एयरपोर्ट पर जोधपुर, मुंबई और हैदराबाद से आने वाली तीन फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर पाईं। इस दौरान जोधपुर-जयपुर फ्लाइट में टर्बुलेंस इतना ज्यादा बढ़ गया कि यात्री घबराकर विमान में ही रोने लगे। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
Asian Tribune Your Multilingual Newspaper covering World and local news News