12:15 PM, 29-Jan-2026
आप के प्रभारी जरनैल सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस की वोटिंग के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने एक बार फिर से भाजपा का साथ दिया और इसका बदला चंडीगढ़ के लोग लेंगे।
12:13 PM, 29-Jan-2026
डिप्टी मेयर पद भी भाजपा को
डिप्टी मेयर चुनाव भी भाजपा की सुमन देवी जीत गई है। रामचंद्र यादव ने चुनाव से पहले अपना नाम वापस ले लिया।
11:52 AM, 29-Jan-2026
सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव भी भाजपा जीती
सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा के जसमनप्रीत सिंह जीत गए हैं। उन्होंने आप के उम्मीदवार मुन्नवर खान को हराया।
11:46 AM, 29-Jan-2026
सीनियर डिप्टी मेयर के लिए सिर्फ भाजपा और आप में टक्कर
अब मेयर सौरभ जोशी सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर का चुनाव कराएंगे। कांग्रेस के वॉक आउट करने के कारण सीनियर डिप्टी मेयर के लिए सिर्फ भाजपा और आप में टक्कर होगी।
11:42 AM, 29-Jan-2026
पिता को याद कर भावुक हुए सौरभ जोशी
मेयर पद संभालने के दाैरान सौरभ जोशी भावुक हो गए। अपने पिता जयराम जोशी की बातें याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू निकल आए। जोशी ने कहा कि ये मेरी उड़ान नहीं, पिता की तपस्या का फल है। पिता की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा। जोशी ने कहा कि पद नहीं ऋण है…जीत नहीं जिम्मेदारी है।
11:38 AM, 29-Jan-2026
पिता की तस्वीर लेकर आए जोशी
सौरभ जोशी अपने पिता की तस्वीर साथ में लेकर आए थे। उनको पार्टी के सहयोगी पार्षदों ने जब मेयर की सीट पर बैठाया तो वे काफी इमोशनल दिखे। मेयर बनने के बाद जोशी को आप के प्रत्याशी योगेश ढींगरा ने गले लगा कर बधाई दी।
11:32 AM, 29-Jan-2026
सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बने
सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। सौरभ जोशी को 18 वोट, आप के योगेश ढींगरा को 11 वोट और कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी को सात वोट मिले।
11:30 AM, 29-Jan-2026
बगावती रामचंद्र ने भी योगेश ढींगरा को दिया वोट
अब तक पार्टी के लिए बगावती तेवर दिखाने वाले रामचंद्र यादव ने भी अपना वोट आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेश ढींगरा के लिए ही दिया है।
11:29 AM, 29-Jan-2026
आप उम्मीदवार को 11 वोट
आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले हैं। इसी के साथ साैरभ जोशी का नया मेयर बनना तय हो गया है।
11:28 AM, 29-Jan-2026
आप उम्मीदवार के पक्ष में मतदान
अब आप के उम्मीदवार योगेश ढींगरा के पक्ष में मतदान हो रहा है।
Source link
Asian Tribune Your Multilingual Newspaper covering World and local news News