Breaking News
Home / World / Hindi News / Delhi Rekha Gupta Cabinet Portfolios Allocation Update | Kapil Mishra Parvesh Verma | प्रवेश वर्मा दिल्ली के डिप्टी CM, शिक्षा, परिवहन-PWD विभाग मिला: CM ने गृह-वित्त अपने पास रखा; शपथ के 4 घंटे बाद विभागों का बंटवारा

Delhi Rekha Gupta Cabinet Portfolios Allocation Update | Kapil Mishra Parvesh Verma | प्रवेश वर्मा दिल्ली के डिप्टी CM, शिक्षा, परिवहन-PWD विभाग मिला: CM ने गृह-वित्त अपने पास रखा; शपथ के 4 घंटे बाद विभागों का बंटवारा

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Rekha Gupta Cabinet Portfolios Allocation Update | Kapil Mishra Parvesh Verma

नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। वे CM की रेस में सबसे आगे थे।

दिल्ली में भाजपा सरकार के शपथ के 4 घंटे के बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक CM रेखा गुप्ता ने गृह और वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है।

अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले प्रवेश वर्मा को डिप्टी CM बनाया गया है। उन्हें शिक्षा, परिवहन और PWD की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवेश CM की रेस में सबसे आगे चल रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में रोहिणी से चौथी बात जीते वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है।

दैनिक भास्कर को ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। विभागों के बंटवारे की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संभवत: नई सरकार इस पर एक-दो दिन में फैसला ले सकती है।

दिल्ली के 7 मंत्री और उनके विभागों की लिस्ट…

—————————————

दिल्ली में नई सरकार से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं CM, बोलीं- शीशमहल में नहीं रहूंगी; प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए

दिल्ली में आज से ‘रेखा सरकार’। शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं।रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें…

रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM, महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें…

50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM बनीं। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Check Also

अभिषेक बनर्जी के बाद अब महुआ मोइत्रा, बंगाल में 'अंडा पॉलिटिक्स' पर TMC-BJP में ठन गई, किसने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं पर भीड़ के अंडा फेंकने की घटनाओं पर सियासत तेज …