Home / World / Hindi News / यूपी:कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक बिगड़ी तबीयत, हुए बेहोश; लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती – Up Congress President Ajay Rai Suddenly Fell Ill And Fainted; Admitted To Medanta Hospital In Lucknow

यूपी:कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक बिगड़ी तबीयत, हुए बेहोश; लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती – Up Congress President Ajay Rai Suddenly Fell Ill And Fainted; Admitted To Medanta Hospital In Lucknow

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें लखनऊ के कार्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उन्हें अब किसी तरह का खतरा नहीं है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को कार्यालय में बैठे थे। उन्हें कुछ कमजोरी लगी। वे आवास पर चले गए। कुछ देर बाद अचानक वे बेहोश हो गए। आनन फानन उन्हें शहीद पथ स्थित कॉर्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सोडियम कम होने की वजह से वह बेहोश हो गए थे। 

डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। उन्हें अब किसी तरह का खतरा नहीं है। हालांकि कमजोरी बनी हुई हुई है। उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है। एहतियात के तौर पर कुछ जरूरी जांचें सुबह दोबारा कराई जाएंगी। फिर उसी आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।


Source link

Check Also

सिर्फ 1 गिलास दूध में बना लें प्लेट भरकर मिठाई, न चीनी न घी डालने की जरूरत, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Sweet Without Sugar And Ghee: आप बिना चीनी और घी के घर में सिर्फ 1 …