Home / World / Hindi News / मुंबई होर्डिंग हादसे की चार्जशीट पेश:कहा- रेलवे की जमीन की नर्म मिट्टी पर होर्डिंग लगाया गया, BMC और होर्डिंग कंपनी में मिलीभगत थी

मुंबई होर्डिंग हादसे की चार्जशीट पेश:कहा- रेलवे की जमीन की नर्म मिट्टी पर होर्डिंग लगाया गया, BMC और होर्डिंग कंपनी में मिलीभगत थी



मुंबई होर्डिंग हादसे को लेकर SIT ने सोमवार (14 जुलाई) को 3,299 पन्नों की चार्जशीट मुंबई की कोर्ट में पेश की है। इसमें कहा गया है कि 250 टन वजनी होर्डिंग रेलवे की जमीन पर लगा था। होर्डिंग लगाने से पहले JCB ऑपरेटर ने होर्डिंग लगाने वाली कंपनी को बताया था कि मिट्टी नर्म है। यहां होर्डिंग लगाना ठीक नहीं है। इसके बावजूद जनवरी 2023 में होर्डिंग लगा और 16 महीने बाद गिर गया। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि रेलवे के अधिकारी, ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी और BMC के अधिकारी मिले हुए थे। चार्जशीट के 3 मुख्य पॉइंट 66 घंटे तक चला था रेस्क्यू ऑपरेशन 13 मई की शाम 250 टन वजनी होर्डिंग गिरने के बाद 66 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। रेलवे के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (एडमिन) ने होर्डिंग हादसे पर बयान जारी कर बताया था कि जिस पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरा, वह भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) का है। यह पेट्रोल पंप रेलवे पुलिस की जमीन पर बना है। तत्कालीन GRP कमिश्नर कैसर खालिद ने दिसंबर 2021 में भावेश की कंपनी को 10 साल के लिए पेट्रोल पंप के पास होर्डिंग्स लगाने की मंजूरी दी थी। म्यूनिसिपल कमिश्नर भूषण गगरानी ने बताया कि होर्डिंग लगाने के लिए BMC से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। होर्डिंग के आसपास के पेड़ों को जहर देकर सुखाने के मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। ईगो मीडिया के मालिक भावेश पर 23 केस दर्ज ईगो मीडिया का मालिक और मुख्य आरोपी भावेश इस साल जनवरी में एक रेप मामले में गिरफ्तार हुआ था। हालांकि, बाद में उसे बेल मिल गई। वह 2009 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। चुनावी हलफनामे में उसने बताया था कि उसके खिलाफ 23 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें चेक बाउंस, होर्डिंग्स-बैनरों के लिए कई रेलवे और ग्रेटर मुंबई नगर निगम (BMC) के ठेके हासिल करने जैसे मामलों में मुंबई नगर निगम अधिनियम और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत कई केस शामिल हैं। BMC ने पेड़ों में जहर डालने के मामले भी उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। ईगो मीडिया से पहले भावेश गुजू एड्स नाम की एक कंपनी चलाता था। हालांकि, BMC ने कई केस दर्ज होने के बाद ​​​​​​कंपनी को ​ब्लैकलिस्ट कर दिया था। इसके बाद भावेश ने होर्डिंग और बिलबोर्ड का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से दूसरी कंपनी लॉन्च की थी। भाजपा नेता का आरोप- उद्धव सरकार ने होर्डिंग की अनुमति दी थी
भाजपा ने पूरे मामले पर महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे पर हमला बोला । पूर्व सांसद और भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि उद्धव ठाकरे 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री बने। उनकी सरकार में होर्डिंग लगाने की अनुमति तब दी गई थी। भावेश भिंडे को 7 दिसंबर 2021 को होर्डिंग बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। उद्धव ठाकरे और सुनील राउत 17 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। सोमैया ने आरोप लगाया कि होर्डिंग लगाने की इजाजत देने का काम BMC का है। फिर एक पुलिस अधिकारी ने इसकी मंजूरी कैसे दे दी। कागजों पर 40 फीट के होर्डिंग लगाने की बात कही गई थी। इसके उलट, 120 फीट ऊंचा होर्डिंग लगाया गया, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। भाजपा नेता के मुताबिक, मुंबई के विभिन्न हिस्सों में ऐसे 400 होर्डिंग हैं, जो लिमिट से ज्यादा बड़े और कमजोर नींव पर खड़े हैं। रेलवे ने अवैध होर्डिंग लगाने के मामले में कई शिकायतों के बाद 2017-18 में भावेश की एक अन्य कंपनी को ब्लैकलिस्ट भी किया था। मुंबई रेलवे अथॉरिटी की ज़मीन पर 32% होर्डिंग साइज से बड़े
महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि बीएमसी क्षेत्र में कुल 1,025 होर्डिंग हैं और उनमें से कोई भी अवैध नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे अथॉरिटी की ज़मीन पर होर्डिंग बीएमसी से अनुमति लेने के बाद नहीं लगाए गए हैं। बीएमसी के एक सर्वे के अनुसार, मुंबई में रेलवे अथॉरिटी की ज़मीन पर लगे 306 होर्डिंग में से 99 अधिकतम पर्मिटेड साइज से बड़े हैं।


Source link

Check Also

Today’s Program From Chandigarh – Chandigarh News

नाटक मंचन- सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में नाटक हाबुश का मंचन, शाम 6.30 बजे …