Home / World / Hindi News / प्लेन का दरवाजा हवा में खोलने की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार:यात्रा से पहले भांग पी थी, इंदौर-हैदराबाद फ्लाइट में 21 मई को हुई घटना

प्लेन का दरवाजा हवा में खोलने की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार:यात्रा से पहले भांग पी थी, इंदौर-हैदराबाद फ्लाइट में 21 मई को हुई घटना



इंदौर से हैदराबाद जा रहे प्लेन का दरवाजा हवा में खोलने की कोशिश करने के आरोप में एक पैसेंजर को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एयरलाइन कर्मचारियों की गई शिकायत के आधार पर 29 साल के पैसेंजर को गिरफ्तार किया गया। यह घटना 21 मई की है। पैसेंजर ने प्लेन के यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) पर प्लेन के उतरने से कुछ मिनट पहले यह हरकत की थी। इसके पहले इस पैसेंजर ने एयरलाइन स्टाफ के साथ बहस भी की। एयरलाइन स्टाफ ने दर्ज कराई थी शिकायत फ्लाइट के RGIA एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरलाइन ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पैसेंजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एयरपोर्ट थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बीमार है और उसकी हेल्थ रिपोर्ट भी पेश की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए, उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। उज्जैन गया था आरोपी
पुलिस ने कहा कि यहां गजुलारामाराम के चंद्रगिरिनगर का रहने वाला पैसेंजर अपने दोस्त के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन गया था और इंदौर से हैदराबाद के लिए प्लेन में सवार हुआ था। एयरलाइन स्टाफ और प्लेन में सवार कुछ यात्रियों ने उसकी अजीब हरकत को देखते हुए उसे दरवाजा खोलने से रोका भी था। कहा जा रहा है कि उसने प्लेन में चढ़ने से पहले भांग पी थी। एक महीने पहले नशे में धुत यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी इसके पहले 10 अप्रैल को हैदराबाद से कोलकाता जा रही फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी। आरोपी अबुजर मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया था हालांकि बाद में उसे बेल मिल गई। यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 6494 में हुई थी। आरोपी अबुजर फ्लाइट की 18F सीट पर बैठा था। लैंडिंग के बाद उसने विमान के राइट साइड पर मौजूद ओवर विंग एग्जिट साइड फ्लैप को खोलने की कोशिश की। फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने अबुजर को गेट खोलते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत केबिन क्रू को बताया। क्रू मेंबर्स ने अबुजर को रोका, लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी। आरोपी को पुलिस स्टेशन ले जाया गया
घटना के बाद एयरलाइन अधिकारियों ने CISF (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) के अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। CISF अधिकारियों ने उसे फ्लाइट से उतारा। बाद में उसे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर ले जाया गया। एयरलाइन स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की
आरोपी अबुजर के इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश के बाद एयरलाइन स्टाफ ने उसके खिलाफ शिकायत की। इसके आधार पुलिस ने FIR दर्ज की। अबुजर को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में बेल दे दी गई। ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया विमान से टकराया इंडिगो विमान, पंख टूटा: कोलकाता एयरपोर्ट की घटना, DGCA ने इंडिगो के दोनों पायलटों को हटाया कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को रनवे पर खड़े एअर इंडिया विमान से इंडिगो की फ्लाइट टकरा गई। इस टक्कर से दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा था। एअर इंडिया फ्लाइट के पंख का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। पूरी खबर पढ़ें…


Source link

Check Also

Aishwarya Rai Viral Video:ऐश्वर्या को देखकर यूजर्स को क्यों याद आए माइकल जैक्सन? जानिए क्या है कनेक्शन – Why Netizens Compared Aishwarya Rai Bachchan With Michael Jackson After Recent Viral Video Of Actress

{“_id”:”6a3fd647e0ea7a2c1d030869″,”slug”:”why-netizens-compared-aishwarya-rai-bachchan-with-michael-jackson-after-recent-viral-video-of-actress-2026-06-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aishwarya Rai Viral Video: ऐश्वर्या को देखकर यूजर्स को क्यों याद आए माइकल जैक्सन? जानिए …