![]()
नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. लोकसभा स्पीकर के लिए वोटिंग आज, NDA के ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस के के. सुरेश
लोकसभा में कुछ देर में स्पीकर पद के लिए वोटिंग होगी। इसमें NDA कैंडिडेट ओम बिरला और विपक्ष के के. सुरेश के बीच मुकाबला है। बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने खेमे के सांसदों को सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है। संख्याबल में पलड़ा NDA का भारी है। लोकसभा में 293 सांसदों वाले NDA के पास स्पष्ट बहुमत है। I.N.D.I.A. ब्लॉक के पास 233 सांसद हैं। 16 अन्य सांसद हैं। चुनाव संसद में मौजूद सदस्यों के साधारण बहुमत से होता है।
पूरी खबर पढ़ें… 2. पाकिस्तान बोला- भारत के साथ रिश्ते सुधारने को तैयार, कहा- दुश्मनी में भरोसा नहीं रखते
पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने की वकालत की। उन्होंने पाकिस्तान सरकार के थिंक टैंक ISSI की 51वीं सालगिरह पर एक समारोह में कहा- हम दुश्मनी में भरोसा नहीं करते हैं। हम भारत के साथ अच्छे पड़ोसी की तरह रिश्ते बनाते हुए जम्मू-कश्मीर विवाद को शांतिपूर्ण और सही तरह से हल करना चाहते हैं। यह सिर्फ भारत और पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि पूरे साउथ एशिया के हित में होगा।
पूरी खबर पढ़ें… 3. UP, बिहार, राजस्थान में बिजली गिरने से 9 की मौत, MP समेत 21 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड भी शामिल हैं। मानसून ने मंगलवार शाम को उत्तर प्रदेश में एंट्री ले ली है। वहीं, यूपी, बिहार और राजस्थान में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हुई। वहीं, असम में लैंडस्लाइड और तूफान में 41 की मौत हो चुकी है। सात जिलों के 1.5 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
पूरी खबर पढ़ें… 4. CBI ने तिहाड़ में केजरीवाल से पूछताछ की, आज ट्रायल कोर्ट में पेशी के दौरान गिरफ्तारी संभव
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को ED के बाद अब CBI गिरफ्तार कर सकती है। CBI ने मंगलवार (25 जून) को तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल से दिल्ली शराब नीति से जुड़े करप्शन केस में पूछताछ की और उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया था। CBI ने आज यानी 26 जून को उन्हें ट्रायल कोर्ट में पेश किया है। CBI सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट में पेशी के दौरान उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
पूरी खबर पढ़ें… 5. NEET पेपर लीक मामले में 4 राज्यों से 26 गिरफ्तारियां, हजारीबाग में बैंक पहुंचने से पहले पेपर से छेड़छाड़ हुई
NEET पेपर लीक मामले में CBI केस दर्ज कर चुकी है। बिहार EOU की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के हजारीबाग में क्वेश्चन पेपर के रखरखाव और रिसीविंग में लापरवाही हुई है। क्वेश्चन पेपर्स को दिल्ली से रांची फ्लाइट से लाया गया। क्वेश्चन पेपर सीधे SBI बैंक की ब्रांच में पहुंचने चाहिए थे, लेकिन इन्हें कूरियर कंपनी के बाहर ही छोड़ दिया। इसके बाद कुरियर कंपनी के ई रिक्शा की मदद से पेपर्स को बैंक तक ले जाया गया। कुरियर कंपनी और बैंक के बीच क्वेश्चन पेपर लीक होने का शक है। इस मामले में अब तक 26 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
पूरी खबर पढ़ें… 6. राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता, इस पद पर राजीव-सोनिया के बाद गांधी परिवार के तीसरे सदस्य
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई। राहुल अपने 20 साल के पॉलिटिकल करियर में पहली बार कोई संवैधानिक पद संभालेंगे। वे इस पद पर रहने वाले गांधी परिवार के तीसरे सदस्य होंगे। इससे पहले उनके पिता और पूर्व पीएम राजीव गांधी 1989-1990 और मां सोनिया 1999-2004 तक इस पद पर रह चुकी हैं।
पूरी खबर पढ़ें… 7. लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 78,188 का स्तर छुआ
शेयर बाजार में आज यानी 26 जून को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,188 का स्तर छुआ। अभी सेंसेक्स 78,100 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। हालांकि, निफ्टी ने आज ऑल टाइम हाई नहीं बनाया है। निफ्टी 23,700 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। इससे पहले कल यानी 25 जून को सेंसेक्स और निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था।
पूरी खबर पढ़ें… 8. सूरज रेवन्ना का बचाव करने वाले सहयोगी ने भी किया यौन उत्पीड़न का केस
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे JDS नेता पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई हासन से MLC सूरज रेवन्ना के खिलाफ सेक्शुअल हैरसमेंट का एक और केस दर्ज हुआ है। सूरज के खिलाफ अब उसके ही सहयोगी ने हासन थाने में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। इसी ने 22 जून को सूरज के खिलाफ हुई यौन उत्पीड़न की शिकायत पर सूरज का बचाव किया था। और अब खुद ही केस दर्ज कराया है। सूरज 1 जुलाई तक CID की हिरासत में हैं।
पूरी खबर पढ़ें… 9. केन्या में टैक्स बिल के खिलाफ सड़कों पर हजारों लोग, संसद में आग लगाई, भारत ने एडवाइजरी जारी की
अफ्रीकी देश केन्या में नए टैक्स बिल के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे हैं। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने संसद में आग भी लगाई थी। पुलिस फायरिंग में 5 की मौत हुई और 31 लोग घायल हुए। संसद में हिंसा के दौरान सांसदों को अंडरग्राउंड टनल के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। केन्या में मौजूद भारतीय दूतावास ने वहां मौजूद भारतीयों से कहा है कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें और हिंसा वाली जगहों से दूर रहें। साथ ही लगातार दूतावास के संपर्क में रहें।
पूरी खबर पढ़ें… 10. बीजेपी नेता पर 4 महीने बाद छेड़छाड़ का केस, FIR छिपाए रही पुलिस
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे पर छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। शहर कोतवाली में FIR दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में लगी थी। FIR को पोर्टल पर अपलोड ही नहीं किया गया था। मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एक्शन लिया गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि बीजेपी नेता ने घर आकर छेड़खानी की,फार्म हाउस पर भी मिलने बुलाता था।
पूरी खबर पढ़ें…
Source link
Home / World / Hindi News / न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:लोकसभा स्पीकर के लिए वोटिंग आज; पाकिस्तान बोला- भारत के साथ रिश्ते सुधारने को तैयार; केजरीवाल की ट्रायल कोर्ट में पेशी
Tags AMलकसभ आज इन क कजरवल करट टरयल तयर नयज पकसतन पश बरफ11 बल भरत म रशत लए वटग सथ सधरन सपकर
Check Also
Today’s Program From Chandigarh – Chandigarh News
नाटक मंचन- सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में नाटक हाबुश का मंचन, शाम 6.30 बजे …
Asian Tribune Your Multilingual Newspaper covering World and local news News